सैदपुर : डहन निवासिनी भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह को राज्यमंत्री का मिला दर्जा, सरकार ने बताया इस निगम का अध्यक्ष


सैदपुर। भाजपा ने सैदपुर क्षेत्र निवासिनी वर्तमान में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व इटावा की प्रभारी कमलावती सिंह को महिला कल्याण निगम में का अध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया है। कमलावती सिंह की इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कमलावती सिंह सैदपुर के डहन गांव निवासी व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह के बड़े भाई की पुत्रवधू हैं। कमलावती सिंह द्वारा पार्टी में दिए गए योगदानों व जनता से जुड़ाव के चलते संगठन ने उन्हें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी है। लेकिन उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें प्रदेश की योगी सरकार ने महिला कल्याण निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद के मिलने के बाद उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिल गया है। उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र के लोग बेहद खुश हैं। वहीं उनके गांव में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। डहन स्थित उनके ससुराल के लोगों ने कहा कि पार्टी के प्रति वो पूरी तरह से निष्ठावान हैं। वर्तमान में वो लखनऊ में रहती हैं।