गाजीपुर : उप्र धोबी कल्याण समिति की हुई बैठक, धोबी समाज के उत्थान को लेकर बनाई गई रणनीति


गाजीपुर। नगर के भुतहिया टांड़ स्थित मुगलानीचक में उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जहां धोबी समाज के उत्थान को लेकर आवश्यक विचार विमर्श करते हुए रणनीति बनाई गई। गप्पू कन्नौजिया ने कहा कि धोबी समाज आज समाज में हाशिए पर है। ऐसे में हमें हमारी सामाजिक स्थिति को मजबूत करना होगा। इसके लिए हमारी राजनैतिक सक्रियता तय होनी चाहिए। कहा कि सत्ता में हमारी ठोस भागीदारी हो, इसके लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आजाद कन्नौजिया, मिश्रीलाल कन्नौजिया, सिकंदर कन्नौजिया, उपाध्यक्ष शम्भू कन्नौजिया, श्रीकान्त कन्नौजिया, बृजेश कन्नौजिया, विनोद कन्नौजिया, उपेंद्र कन्नौजिया, विशाल चौधरी, शशिप्रकाश कन्नौजिया, सुरेश कन्नौजिया, ओमप्रकाश कन्नौजिया, भृगुनाथ कन्नौजिया, साहिल कन्नौजिया आदि रहे। अध्यक्षता वंशीधर कन्नौजिया व संचालन जिला महामंत्री सदानंद कन्नौजिया ने किया।