देवकली : गांव चलो अभियान के तहत पूर्व विधायक ने घर-घर जाकर बांटा हैंडबिल, गिनाई उपलब्धियां





देवकली। भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर चल रहे गांव चलो अभियान के क्रम में पूर्व विधायक शिवपूजन राम ने क्षेत्र के कई गांवों में अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अहिरपार, नवपुरवा, करखनवां आदि में जाकर घर-घर जनसंपर्क किया और केंद्र सरकार के 10 व प्रदेश सरकार के 8 सालों की उपलब्धियों को साझा किया और उनमें हैंडबिल वितरित किया। पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता से संवाद कर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्थानीय लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। ताकि जनता का विश्वास सरकार पर और मजबूत हो सके। कहा कि योगी व मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व में सेवा, समर्पण और अंत्योदय के संकल्प के साथ गांव-गांव जनजागरण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर अखिलेश कुशवाहा, मुजीबुर्रहमान, राजेश जायसवाल, कमलेश पाण्डेय, जयप्रकाश चौहान, तेरसू यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : बहरियाबाद के कंचनपुर में दबंगों ने मामूली बात पर गेहूं काट रहे किसान की बेरहमी से पीटकर की हत्या, मचा कोहराम
नंदगंज : धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, देररात तक हुआ आयोजन >>