सैदपुर : देश का हर व्यक्ति है बाबा साहेब का कर्जदार, उनके लिखे संविधान से ही मिल रहे हर किसी को अधिकार - खेदन सिंह यादव





सैदपुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व सपा नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में सपा द्वारा मनाए जा रहे अंबेडकर जयंती सप्ताह के क्रम में शनिवार को नगर स्थित सपा के विधानसभा कार्यालय पर जयंती सप्ताह का आयोजन किया गया। सपा के प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य खेदन सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित अंबेडकर जयंती सप्ताह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की अपील की गई। प्रदेश सचिव ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब पूरे देश के आदर्श हैं। कहा कि आज देश का हर व्यक्ति बाबा साहब का कर्जदार है। कहा कि उनके द्वारा लिखे गए संविधान के चलते ही हम देशवासियों को हर तरह के अधिकार मिले हैं। कहा कि उनके लिखे संविधान के चलते देश के पिछड़े व दलित वर्ग को उनके वास्तविक अधिकार मिले। इसके पश्चात सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा शुरू किए गए पीडीए अभियान पर कहा कि देश का पीडीए वर्ग अब सपा मुखिया की नीतियों के साथ खड़ा है। कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के पीडीए वर्ग के हक की वास्तविक लड़ाई लड़ रहे हैं। कहा कि इसके लिए हम सपाईयों को चाहे जो कुर्बानी देनी पड़ जाए, पीडीए का हक दिलाकर रहेंगे। कहा कि इसके लिए वो सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ रहे हैं। कहा कि बाबा साहेब के सम्मान में सपा उनकी जयंती पर 8 से 14 अप्रैल तक उनकी जयंती मना रही है। पीडीए वर्ग से अपील किया कि वो एकजुट होकर सपा का साथ दें। इस मौके पर जनार्दन यादव, अनुसूचित जाति व जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लल्लन राम, जिपं सदस्य कमलेश यादव, अजय कुमार, अखिलेश गौतम, रामजी सोनकर, कमलेश सोनकर, मुसाफिर यादव, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विभा पाल आदि रहे। विस अध्यक्ष कमलेश यादव अध्यक्षता व संचालन गोविंद यादव ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : गैबीपुर के गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, कक्षाओं के मेधावियों को मिला ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का अवार्ड
सैदपुर : मई में निबंध व क्विज कराएगी सामाजिक संस्था, नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन >>