सैदपुर : पत्रकार को पितृशोक, पूर्व जिलेदार के निधन से शोक की लहर





सैदपुर। क्षेत्र के गायघाट निवासी पत्रकार अजय मिश्र के वयोवृद्ध पिता का निधन हो गया। वो 80 वर्ष के थे और काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक प्रकट किया। मूलतः नारायणपुर ककरहीं निवासी धर्मेंद्र मिश्र सिंचाई विभाग में जिलेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जिसके बाद सैदपुर के गायघाट क्षेत्र में मकान बनवाकर अपने पुत्रों, बहु, पौत्र आदि के साथ रहते थे। वयोवृद्ध होने से वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। इस बीच भोर में उनकी तबीयत बिगड़ी और सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गाय घाट पर किया गया। गांव के रीति रिवाजो ंके अनुसार, उन्हें गंगा में जल समाधि दी गई। उनके बड़े पुत्र अजय मिश्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। वो दो पुत्र व 3 पुत्रियों समेत पूरा परिवार छोड़ गए हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नंदगंज : ड्यूटी करके मुख्यालय जा रहे कर्मी की चलती बाइक से उचक्कों ने छीन ली मोबाइल, सनसनी
जखनियां : हरिहरपुर कालीधाम के इस सिद्ध मंदिर में प्रतिमा बदलते समय छत से टपकने लगा था खून, जानें पूरी कहानी - >>