देवकली : छत्तीसगढ़ पुलिस में डॉ. संतोष सिंह के डीआईजी बनने के बाद प्रथम आगमन पर देवकली में हुआ होली मिलन समारोह





देवकली। जिले के निवासी व छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. संतोष सिंह के आगमन पर उनके देवकली स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां पूरे जिले से लोग जुटे और एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दीं। देवकली निवासी वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुशवाहा के सबसे बड़े पुत्र डॉ. संतोष सिंह वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में उपमहानिरीक्षक के पद पर हैं। पदोन्नति के बाद जिले में उनका प्रथम आगमन है। उनके आगमन पर सोमवार की रात उनके आवास पर ही होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां जिले भर से लोग जुटे और एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही पदोन्नति पर डीआईजी डॉ. संतोष सिंह व उनके पिता अशोक कुशवाहा को बधाई भी दी। इस दौरान गीत संगीत के लिए आई मंडली ने होली गीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को होलीमय कर दिया था, वहीं गायक अमन कुशवाहा ने अपने गीतों से सभी का मन मोह लिया था। डीआईजी डॉ. संतोष सिंह ने सभी को होली की बधाईयां देते हुए कहा कि होली के मौके पर अधिक कार्य के चलते वो अपने गृहक्षेत्र में नहीं आ सके। जिसके चलते अब आ रहे हैं। कहा कि त्योहारों के दौरान सामान्य तौर पर पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था माकूल करने के लिए काफी चुनौतियां होती हैं। जिसका छत्तीसगढ़ पुलिस बखूबी निर्वहन करती है। कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहती है कि वो अपने गृहक्षेत्र में आते रहें। कहा कि जब भी मौका मिलता है, मैं यहां जरूर आता हूं, क्योंकि यहीं मेरी जन्मभूमि है और यहां के लोग मेरे अपने हैं। इस मौके पर उप्र सहकारी आवास संघ के चेयरमैन आरपी कुशवाहा, पूर्व एमएलसी विजय यादव, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख सच्चेलाल यादव, कुशवाहा महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवनाथ कुशवाहा, सपा के जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया यादव, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेकन यादव, जिपं सदस्य जोखन यादव, देवेन्द्र यादव, अशोक यादव, तहसीलदार यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय यादव, पूर्व सीएमओ उमेश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, भानुप्रताप सिह, महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय, उपाध्यक्ष अखिलेश सिह, मण्डल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा, राजेश मौर्य, रामेश्वर कुशवाहा, पत्रकार सतीश जायसवाल, भुवन जायसवाल, गौरीशंकर पाण्डेय, धर्मेन्द्र मिश्रा, आकाश बरनवाल, सोनू जायसवाल, गगन बरनवाल, भुवनेश्वर एडवोकेट, डॉ शिवकुमार मौर्य, डॉ संतोष कुशवाहा, कृपाशंकर कुशवाहा, गणेश सिंह, परमानंद जायसवाल, मुजीर्बुहमान, धनंजय यादव, केपी गुप्ता, तेरसू यादव आदि रहे। आयोजक व पत्रकार अशोक कुशवाहा और नरेन्द्र मौर्य ने सभी का आभार ज्ञापित किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : युवा नेता आशीष श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया एकेडमी का शुभारंभ
सादात : सरदरपुर में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल व मंदिर के पास खुली शराब की दुकान, महिलाओं ने ताला बंद कर सेल्समैन को भगाया >>