गाजीपुर : विश्व महिला दिवस के पूर्व बैंकिंग क्षेत्र की 5 महिला कर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित


गाजीपुर। विश्व महिला दिवस के मौके पर यूबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक में कार्यरत महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी को लेकर विभिन्न बातों को बताया। इसके बाद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बैंकिंग के क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और उनके सतत् विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही। इसके पश्चात बैंक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच महिला कर्मियों को जिलाधिकारी ने सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्र प्रमुख संजय सिन्हा, उपक्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार, राजदेव कुमार आदि रहे।