देवकली : इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हुई सरकारी स्कूल की कंचन, डॉ. ऋतु की देखरेख में पूरे करेगी काम, रोशन किया नाम





देवकली। इंस्पायर अवार्ड 2024-25 के लिए एक बार फिर देवकली क्षेत्र की छात्रा ने चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। डिलियां के कंपोजिट स्कूल की कक्षा 7वीं की छात्रा कंचन कुमारी को इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इस दौरान चयनित प्रोजेक्ट को कंचन कुमारी अपनी विज्ञान की शिक्षिका डॉ. ऋतु श्रीवास्तव की देखरेख में बनाएंगी और इसके लिए शासन ने उन्हें 10 हजार रूपए की धनराशि दी है। कंचन की इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू राय ने स्कूल का नाम रोशन करने के लिए कंचन व उनकी शिक्षिका ऋतु श्रीवास्तव का न सिर्फ आभर जताया, बल्कि उन्हें सम्मानित भी किया। कहा कि इससे पूरे विद्यालय का नाम रोशन हुआ है और सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : हृदयाघात से व्यवसायी का निधन, शोक में बंद रही दुकानें
जखनियां : अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने दिया धरना, राष्ट्रपति व राज्यपाल को भेजा 11 मांगों का मांगपत्र >>