देवकली : तबीयत बिगड़ने से पूर्व प्रधान का निधन, गांव में शोक की लहर



देवकली। क्षेत्र के सोन्हुली में पूर्व प्रधान की तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। वो 68 वर्ष के थे। निधन की सूचना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के पूर्व प्रधान पारस सिंह यादव की तबीयत खराब चल रही थी। इस बीच अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने से परिजन उन्हें फौरन लेकर वाराणसी गए, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। घटना की जानकारी होते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। उनका शव घर लाया गया, जहां लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज