देवकली : शादी से लौट रहे पूर्व प्रधान को डुबकियां में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत के बाद मचा कोहराम





देवकली। नंदगंज थानाक्षेत्र के रसूलपुर चौकहवा निवासी पूर्व प्रधान को डुबकियां स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रसूलपुर चौकहवा निवासी पूर्व प्रधान 55 वर्षीय रामलोचन सिंह यादव स्व. उदयनाथ सिंह यादव पुत्र बीती रात बाइक से किसी की शादी में शामिल होने के लिए वाराणसी गए थे और वहां से बाइक से लौट रहे थे। उसी समय डुबकियां स्थित पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनका हेलमेट निकलकर गिर गया। इसके बाद वो गिरे और उनके सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वो अपने पीछे पत्नी सरोज यादव सहित एक पुत्र व 4 पुत्रियां समेत पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रेवतीपुर : रिश्तेदारी में तिलक में शामिल होने जा रहे युवक को अज्ञात ट्रेलर ने रौंदा, मौत के बाद मचा कोहराम, दूसरा घायल
देवकली : तबीयत बिगड़ने से पूर्व प्रधान का निधन, गांव में शोक की लहर >>