रेवतीपुर : रिश्तेदारी में तिलक में शामिल होने जा रहे युवक को अज्ञात ट्रेलर ने रौंदा, मौत के बाद मचा कोहराम, दूसरा घायल



रेवतीपुर। थानाक्षेत्र के नवली के पास ताड़ीघाट-बारा एनएच पर बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने एक बाइक को रौंद दिया। जिसमें बाइक सवार 2 दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिलदारनगर के कुशी गांव निवासी पिंटू राम 35 की रिश्तेदारी नवली गांव में है। जहां आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए वो अपने गांव निवासी दोस्त पवन कुमार 25 के साथ बाइक से आ रहा था। बाइक पिंटू ही चला रहा था। तभी गांव के पास अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें रौंद दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने फौरन दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पिंटू को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 4 भाईयों में सबसे बड़े पिंटू की मौत के बाद उसकी पत्नी बुलबुल सहित मां सीमा देवी आदि का रो-रोकर बुरा हाल था। वो मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।