जखनियां : सपा के विधानसभा अध्यक्ष को मातृशोक, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग


जखनियां। सपा के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव राजू की मां का रविवार की भोर में निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने घर पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी मां सुरती देवी पत्नी राम नगीना यादव 75 वर्ष की थीं। बीमार होने से पिछले कई महीनों से उनका इलाज चल रहा था। वो अपने पीछे 2 पुत्र छोड़ गई हैं। दिनेश यादव पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा में लिपिक हैं और अवधेश छोटे पुत्र हैं। इस दौरान शोक संवेदना प्रकट करने के लिए पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, डॉ अनिल यादव, रंगीला यादव, लालजी यादव, गरीब राम, अशोक यादव, पप्पू कुशवाहा, वेदप्रकाश पांडे, कमलेश यादव, अमित यादव, कल्पनाथ यादव, वजीर भारती राम, लक्ष्मण यादव, जितेंद्र यादव, कैलाश वर्मा आदि पहुंचे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज