जखनियां : बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण, एसडीएम ने दिलाई शपथ


जखनियां। स्थानीय तहसील में दी तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी रविश गुप्ता ने सभी को शपथ दिलाई। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी ने सभी को संबोधित किया। पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता बुद्धिजीवी वर्ग होता है। ग्रामीणों के वादों को न्यायालय में भेजकर न्याय दिलाने का काम करता है। कहा इस शपथ ग्रहण में देश के चारों स्तंभ मौजूद है। साथ में जनता भी है। इसके बाद अधिवक्ता हाल के निर्माण की सराहना की। विश्वास दिलाया कि वो भी कोशिश करेंगे कि अधिवक्ताओं के लिए जरूर कुछ करें। विधायक बेदी राम ने कहा कि सरकार द्वारा जखनियां लगातार हर जगह पर विकास की एक्सप्रेस दौड़ाई जा रही है। इसके बाद अध्यक्ष चुने गए नेसार अहमद व उनकी कार्यकारिणी को बधाई दी। इस दौरान शपथ लेने वालों में अध्यक्ष सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में महेश राम, रजनीकांत पांडे व अजय सिंह उपाध्यक्ष, उमेश चंद्र भारती कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अखिलेश प्रसाद महामंत्री, अमित कुमार प्रशासनिक मंत्री, वीरेंद्रनाथ यति संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, रूद्रपाल सिंह संयुक्त महामंत्री व कृपाशंकर राम कोषाध्यक्ष रहे। वहीं वरिष्ठ सदस्यों में हरिनारायण सिंह, विनोद सिंह, सच्चिदानंद राय, दीपक सिंह, रामदुलार राम, रामअवध यादव व सूर्यनाथ मिश्र रहे। इस मौके पर ग्राम्य न्यायालय के न्यायाधीश जिशान मेहंदी, त्रिवेणी राम, रामजी यति, राजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक कन्नौजिया, देवेश यादव, अमित यादव, विनोद सिंह, बादल कुमार, बहादुर यादव, वीरेंद्र यादव, अवनीश यादव, शमीम अंसारी, सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव, वजीर भारती, रामप्रवेश गोड़, गरीब राम आदि रहे। अध्यक्षता शिवभुवन पाठक व संचालन शाह आलम ने किया।