सैदपुर : भारतीय सेना की जीत व संबल प्रदान करने को विहिप व आरएसएस ने किया महायज्ञ, आहूति देकर सभी देवी-देवताओं का किया आह्वान


सैदपुर। नगर के अतिप्राचीन बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर पर शुक्रवार की देरशाम विहिप व आरएसएस के सैदपुर इकाई ने महायज्ञ किया। इस दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे अघोषित युद्ध में भारत की विजय और सेना को संबल प्रदान करने के लिए मंदिर परिसर में महायज्ञ का आयोजन किया गया। जहां पुजारी सुनील मिश्रा द्वारा राष्ट्र और सेना की सुरक्षा के लिए संकल्प लेकर हवन शुरू किया गया। इसके बाद सभी देवी-देवताओं का आह्वान करते हुए पूर्ण आहुति प्रदान की गई। कहा कि आज भारतवर्ष का प्रत्येक नागरिक पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही भारतीय सेना व केंद्र सरकार के साथ खड़ा है। विहिप के नगर अध्यक्ष ब्रजेश सेठ ने कहा कि सनातन धर्म में हमेशा दुश्मन से मुकाबला करने एवं शुभ काम की सिद्धि के लिए यज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान होते आए हैं। इसी के तहत इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। कहा कि पूरे देश को यकीन है कि भारतीय सेना पाकिस्तान को उसकी औकात बता देगी। इस मौके पर आरएसएस के नगर सहसंघ चालक डॉ केजी मिश्रा, महामंत्री अमित चौरसिया, राजेश चौरसिया, चन्दन शर्मा, दिलीप सोनकर, रत्नेश जायसवाल, रमेश चौरसिया आदि रहे।