करंडा : पुलिस की बड़ी सफलता, नकली नोटों से भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर करने वाला बदमाश 31 नकली नोट संग करंडा से गिरफ्तार


करंडा। स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जाली नोटों का कारोबार करके देश की आर्थिक गति को कमजोर करने वाले गिरोह से जुड़े एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस को काफी मात्रा में नकली नोट भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाश का काफी लंबा आपराधिक इतिहास पाया गया और वो पहले भी जेल जा चुका है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरूवार की देरशाम में बदमाश को करंडा से गिरफ्तार कर लिया और उसे लेकर थाने आए। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय वर्मा पुत्र श्यामबिहारी वर्मा निवासी ब्राह्मणपुरा बताया। तलाशी में उसके पास से 500-500 रूपए के कुल 31 नोट बरामद हुए। उसके बाबत मीडिया को जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। बताया कि पकड़ा गया बदमाश काफी शातिर है और उसके खिलाफ पूर्व में भी काफी मुकदमे रहे हैं और वो जेल भी जा चुका है। बताया कि उसके लंबे आपराधिक इतिहास के तहत पुलिस को उसकी तलाश भी थी। उसके पास से पुलिस को नकली नोटों के साथ बाइक व मोबाइल बरामद हुआ है। नकली नोटों के जरिए वो भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रहा था। उसके गंभीर धाराओं में शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। टीम में बड़सरा चौकी प्रभारी सचिन सिंह आदि रहे।