नंदगंज : बाइक ने सब्जी लदे टेंपो को पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार समेत टेंपो चालक भी गंभीर रूप से घायल, रेफर





नंदगंज। थानाक्षेत्र के नंदगंज-शादियाबाद रोड के ऊपर से गुजर रहे गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह साढ़े 7 बजे बाइक सवार ने सब्जी लादकर आगे जा रहे टेम्पू में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते जहां बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टेंपो भी अनियंत्रित होकर पलट गई और उसका भी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से एक को रेफर कर दिया गया। जाठपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रामकेवल बिन्द शुक्रवार की सुबह अपने ससुराल खौंदा से बाइक से वापस अपने घर आ रहा था। इस बीच फोरलेन पर अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और उसने सब्जी लादकर सब्जी मंडी जा रहे टैम्पो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते रामकेवल बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टक्कर भीषण हो जाने के चलते वो भी पलट गया और उसका चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। जहां से रामकेवल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : पदाधिकारियों व शक्तिकेंद्रों के गठन को लेकर हुई बैठक, पर्यवेक्षक ने दिया निर्देश
करंडा : पुलिस की बड़ी सफलता, नकली नोटों से भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर करने वाला बदमाश 31 नकली नोट संग करंडा से गिरफ्तार >>