औड़िहार : औड़िहार से सारनाथ व सारनाथ से औड़िहार तक के दैनिक यात्रियों को बड़ी सौगात, रोजाना चलेगी ये ट्रेन





औड़िहार। रेलवे प्रशासन ने औड़िहार से सारनाथ तक की प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए फिर एक सौगात दी है। जिसके तहत रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व में चलाई गई 05163/05164 औड़िहार-सारनाथ-औड़िहार डेमू विशेष गाड़ी का संचालन औड़िहार एवं सारनाथ से 9 मई से आगामी 31 जुलाई तक रोजाना व कुल 84 फेरों के लिए किया गया है। इस दौरान 05163 औड़िहार-सारनाथ डेमू विशेष गाड़ी 31 जुलाई तक हर रोज औड़िहार से 12.35 बजे प्रस्थान कर सिधौना रामपुर से 12.43 बजे, राजवाड़ी से 12.53 बजे तथा कादीपुर से 13.04 बजे छूटकर दोपहर 13.20 बजे सारनाथ पहुंचेगी। वहीं वापसी में 05164 सारनाथ-औड़िहार डेमू विशेष गाड़ी 31 जुलाई तक प्रतिदिन सारनाथ से दोपहर 13.50 प्रस्थान कर कादीपुर से 14.02 बजे, राजवाड़ी से 14.10 बजे तथा सिधौना रामपुर से 14.17 बजे छूटकर दोपहर 14.35 बजे औड़िहार पहुंचेगी। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इस गाड़ी में 8 डेमू कोच लगाये जायेंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : अगर अपने पेंशनर की मृत्यु के बाद भी आप ले रहे हैं उनका पेंशन तो अब विभाग आप पर करेगा ऐसी कार्यवाही, जानें -
भीमापार : आकाशीय बिजली गिरने से 3 दिनों से जले पड़े हैं 3 ट्रांसफॉर्मर, सैकड़ों घरों की बत्ती गुल, पेयजल की भी हो रही किल्लत >>