जमानियां : 18 साल पूर्व प्रेम विवाह करने वाले दामाद ने आधी रात में अपनी ससुराल में घुसकर सास व ससुर पर किया खतरनाक हमला, मुकदमा दर्ज





जमानियां। थानाक्षेत्र के नसरतपुर में देररात अपनी ससुराल में घुसकर दामाद ने जमकर हड़कंप किया और अपने सास-ससुर पर हमला कर दिया। जिसके बाद उनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव निवासी पीड़ित शशिकांत पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी खुशबू ने 2007 में हरपुर निवासी अतुल यादव उर्फ सिद्धार्थ यादव के साथ प्रेम विवाह किया था। बताया कि वो शादी के बाद अपने पति के साथ मुगलसराय में रहती थी। शादी के बाद उन्हें तीन पुत्रियां भी हुईं। इस बीच मंगलवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे अतुल यादव अपने नसरतपुर स्थित ससुराल में घुस गया और उसने अपनी सास रंगबाला पांडेय पर हमला कर दिया। जिसमें उससे बचने के चक्कर में उनका हाथ कट गया और शरीर पर गंभीर चोटें भी आईं। इस बीच उसकी चीख सुनकर पत्नी का बचाव करने आए ससुर शशिकांत पांडेय पर भी दामाद ने हमला कर उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में आरोपी दामाद के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जमानियां : पुरानी रंजिश से खार खाए दबंगों ने कूड़ा फेंकने गई युवती को पीटकर किया अधमरा, 7 पर मुकदमा दर्ज
जमानियां : टेंट हाउस के वेटर ने अपना मेहनताना मांगा तो दबंगों ने मारपीट कर किया लहूलुहान, दोबारा काम पर आने पर दी खौफनाक धमकी >>