सैदपुर : स्टेट बैंक द्वारा सीएचसी व महिला अस्पताल में दिया गया गर्म कंबल, बस्ती के गरीबों में भी बांटा कंबल





सैदपुर। भारतीय स्टेट बैंक के सैदपुर शाखा के तत्वावधान में नगर के महिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ केंद्र को मरीजों के लिए कंबल प्रदान किया गया। इसके बाद क्षेत्र के गरीब बस्तियों में बैंक द्वारा गरीबों में कंबल का वितरण किया गया। रविवार की दोपहर में बैंक के शाखा प्रबंधक महावीर विश्वकर्मा अपने कर्मियों के साथ महिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने मरीजों के परिजनों को ओढ़ने के लिए एएनएम विद्या देवी को कंबल दिया। वहां से वो सभी सीएचसी पहुंचे और वहां उन्होंने मरीजों के परिजनों को ओढ़ने के लिए अधीक्षक डॉ. संजीव सिंह को कंबल सौंपा। कहा कि मरीजों के लिए अस्पताल प्रबंधन कंबल देता है लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने पर उनके परिजनों को कंबल नहीं मिल पाता। ऐसे में अब उन्हें भी इस ठंड में कंबल मिल सकेगा। इसके बाद वो क्षेत्र के गरीब बस्तियों में पहुंचे और ठंड से परेशान गरीबों में कंबल बांटा। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। इस मौके पर उप प्रबंधक सुधीर चौधरी, दिव्यानंद सिंह, सीएचसी फार्मासिस्ट विपिन सिंह, वकील यादव, हेमंत गुप्ता आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : बाइक को नहीं दिया पास तो बदमाशों ने मौधियां में दुकान में घुसकर सब्जी विक्रेता व उसके बच्चों को पीटा, बर्बाद की हजारों की सब्जियां
सादात : पूर्व फौजी के जमीन की चहारदीवारी दबंगों ने रात के अंधेरे में ढहाई, 3 नामजद व 4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज >>