गाजीपुर : परिवारों को एकजुट करने के लिए लगाया गया शिविर, 26 में से 7 परिवारों की हुई विदाई


गाज़ीपुर। जिले के पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में शिविर का आयोजन किया गया। जहां जिले भर से आए कुल 26 मामलों को सुना गया। इस दौरान 7 मामलों में दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराकर उन्हें समझाकर उनकी सकुशल विदाई कराई गयी। वहीं 5 मामलों मे मध्यस्थता असफल होने पर विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। वहीं चार मामलों में कुशलता होने पर पत्रावली बंद कर दी गई। शेष मामले में एक पक्ष अनुपस्थित होने के चलते अगली तारीख तय की गई। इस मौके पर विक्रमादित्य मिश्र, वीरेन्द्र नाथ राम, सोनिया सिंह, नीतू मिश्रा, सुनीता गिरी, रोली सिंह, विमला देवी, गीता देवी आदि रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज