जखनियां : हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर बनाई गई रणनीति, कार्यशाला में दिया गया प्रशिक्षण





जखनियां। स्थानीय सन शाइन पब्लिक स्कूल व देवा के पंचायत हॉल हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा के दोनों मंडलों की कार्यशाला आयोजित हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय एकता व अखंडता की भावना और सम्मान, स्वाभिमान की मजबती का आधार बन गया है। इसके माध्यम से राष्ट्रीय पर्व पर जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित हुई है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, सरोज मिश्रा, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज, राजेश सोनकर, प्रमोद वर्मा, प्रशांत सिंह, पंकज सिन्हा, प्रदीप सिंह, अशोक गुप्ता, दयाशंकर सिंह, अवधेश यति, रामाश्रय मिश्र आदि रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज व मनोज यादव ने तथा संचालन मंडल महामंत्री पीयूष सिंह व विजय तिवारी ने किया।

इसी क्रम में मरदह उत्तरी मंडल की कार्यशाला में तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक अवधेश राजभर, मंडल प्रभारी संकठा प्रसाद मिश्रा, राजेश चौहान, रमेश सिंह, प्रमोद राय आदि रहे। बिरनो मंडल की कार्यशाला जंगीपुर स्थित मार्टन मेमोरियल स्कूल में हुई। यात्रा के विधानसभा संयोजक अवधेश राजभर, मंडल प्रभारी नरेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, लाल सिंह, मन्नू राजभर, राजेश राम, प्रमोद राय आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए जिले भर में हुई भाजपा की कार्यशाला, 11 से 14 अगस्त तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
सैदपुर : बकरी चराने के दौरान खेत में खुदी गड़ही में नहाने लगा बालक, डूबने से मौत के बाद मचा कोहराम >>