सुभासपा से गठबंधन के बाद जिला मुख्यालय पर बीजेपी व सुभासपा की संयुक्त बैठक, आमजन से मतदान की अपील





गाजीपुर। सुभासपा से गठबंधन के बाद पहली बार जिला मुख्यालय पर भाजपा व सुभासपा कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हरिहर पैलेस स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय पर हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर समन्वय बैठक की गई। इस दौरान सुभासपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव ने कहा कि विपक्ष के लोगों में हताशा और निराशा साफ देखने को मिल रही है। कहा कि वो हताशा में अनर्गल व झूठी बयानबाजियां करके जनता को भ्रमित कर रहे हैं। लेकिन जनता समझदार है और सही फैसला ले रही है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वो पूरे क्षेत्र में जाकर मतदाताओं को उनके अधिकार बताते हुए जागरूक करें कि वो 1 जून को भारी संख्या में निकलकर मतदान करें, ताकि जिले को विकासपसंद लोकसभा प्रतिनिधि मिल सके। इस मौके पर पारसनाथ राय, सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मदेव यादव, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रितेश, अमरावती सिंह, सोनी प्रजापति, सुदामा राजभर, जितेंद्र राजभर, पंकज दुबे, विकास राय, बृजेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, सुरेश बिंद, शशिकान्त शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, अविनाश सिंह आदि रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व सुभासपा जिलाध्यक्ष लल्लन राजभर ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता व संचालन सुरेंद्र राजभर ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< निकाली गई जनकल्याण कलश यात्रा, लोगों से किया सही मार्ग पर चलने का आह्वान
23 अप्रैल को करमपुर में शैलेंद्र सिंह के आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने आएंगे जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा >>