जिले के सभी मंडलों व बूथों सहित जिला कार्यालय पर मनाया गया भाजपा का 45वां स्थापना दिवस, इतिहास व विकास पर हुई चर्चा



गाजीपुर। भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय पर ‘भाजपा का इतिहास व विकास’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और जिले के सभी मंडलों के शक्ति केन्द्रों व बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर जगह मिष्ठान्न वितरित किया गया। जिला कार्यालय पर राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने कहा कि संगठन संस्थापना के समय राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाते हुए भारत को समृद्ध तथा शक्तिशाली बनाने का जो सपना देखा गया था, उस सपने को बिना भटके और विचलित हुए पार्टी पूरा कर रही है। जिन लोगों ने कभी भाजपा का उपहास किया, आज वो मूकदर्शक बनकर पार्टी की ख्याति और उपलब्धियों को देख रहे हैं। कहा कि आज भाजपा देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे मजबूत और सशक्त राजनैतिक पार्टी बन चुकी है। कहा कि केंद्र के साथ ही 12 प्रदेशों तथा गठबंधन सहित कुल 17 राज्यों में भी सरकार चल रही है। भानुप्रताप सिंह ने कहा कि जनसंघ के जमाने से राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को बहुत प्रताड़ना मिली थी। कभी संसद मे भाजपा के मात्र दो सांसदों के जीतकर पहुंचने पर ‘हम दो, हमारे दो’ के नारे से उपहास किया जाता था। लेकिन सदन में ‘अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा’ के ओजस्वी उद्बोधन में अटल जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और वो चरितार्थ भी हो रहे हैं। इस दौरान पूरे कार्यालय को झंडे व गुब्बारों से सजाया गया था।
इसके अलावा मिश्र बाजार स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर कृष्ण बिहारी राय, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विजय शंकर राय, सरोज कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रविप्रकाश, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिन्द, शशिकान्त शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल राजभर, रासबिहारी राय, पंचदेव गोड़, गुलाम कादिर राईनी, शैलेश राम, मनोज बिंद, राजीव चतुर्वेदी, सुनील गुप्ता, गोपाल राय, भैया लाल तिवारी, अनिल पांडेय, नीतीश दूबे, अजीत सिंह, रामेश्वर तिवारी, गर्वजीत सिंह, सोमेश मोहन राय, जेपी चौरसिया, निर्गुण दास केसरी, अविनाश सिंह, राजकुमार सिंह, प्रीति गुप्ता, रामानुज राय, हर्षित सिंह, गिरधारी जायसवाल, सूर्यप्रकाश यादव, समरेंद्र सिंह आदि रहे। संचालन प्रवीण सिंह ने किया।
इसी क्रम में सकरताली के बबेड़ी निवासी शक्ति केंद्र संयोजक अनुराग प्रजापति के आवास पर स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें लाभार्थी सम्पर्क तथा माइक्रो डोनेशन पर चर्चा की गई। इस मौके पर सुरेश बिंद, शशिकान्त शर्मा, शोभनाथ यादव, आनन्द पासवान, कमलेश राम, जयमुनी शर्मा, गनेश प्रजापति, सुरेश प्रजापति, मनोज प्रजापति, प्रभात शर्मा, मुन्ना प्रजापति, सुनील मिश्रा, अनुराग प्रजापति, जगदीश प्रजापति, प्रशान्त कन्नौजिया, संजय आदि रहे।
इसी क्रम में जखनियां के शक्तिकेंद्र पर 45वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर सुनील श्रीवास्तव, प्रमोद वर्मा, धर्मवीर भारद्वाज, अशोक गुप्ता, प्रशांत सिंह, लालजी गोड़, राहुल चौरसिया, सुनील सिंह टिंकू, चंदन, नारद गोड़, अजय विक्रम सिंह, अशोक यादव, संजय चौहान आदि रहे।


