राज्य स्तरीय व अंडर 9 तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के लिए जमानियां में यहां पर होगी चयन प्रतियोगिता





जमानियां। क्षेत्र के द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी में तीरंदाजी संघ द्वारा सब जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए सचिव नंदू दुबे ने बताया कि इसमें हिस्सा लेने के लिए तीरंदाज कोच अपने प्रतिभागी तीरंदाजों के नाम की सूची आगाम 16 दिसंबर तक उपलब्ध करा दें। ताकि खिलाड़ियों की उचित संख्या की जानकारी संघ को हो सके। बताया कि मिनी सब जूनियर और अंडर 9 तीरंदाजों की प्रतियोगिता के लिए भी इसी दौरान चयन किया जाएगा। जिसमें जिले के खिलाड़ी गाजीपुर तीरंदाजी संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन बाराबंकी में होना है और सब जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में होगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बहराईच से सैदपुर आया हेड कांस्टेबल व 3 साल के बेटे का शव, पूरे गांव में मची चीत्कार, जौहरगंज में एक साथ जली पिता व पुत्र की लाश
गाजीपुर के पूर्व सांसद के लिए राहत भरी खबर, गैंगस्टर मामले में सजा पर अस्थाई तौर पर रोक के बाद अस्थाई तौर पर संसद सदस्यता बहाल >>