गौरी में अवैध ब्रेकर ने ले ली विवाहिता की जान, ब्रेकर पर बाइक उछलने से मायके से ससुराल जा रही विवाहिता की गिरकर मौत





मौधा। खानपुर थानाक्षेत्र के गौरी में ब्रेकर पर बाइक उछल जाने के कारण महिला गिरकर मृतप्राय हो गयी। उसे फौरन सैदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद परिजन उसके शव को लेकर घर चले गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद लोगों ने मौके पर ब्रेकर को लेकर बवाल भी काटा। तेतारपुर निवासिनी 39 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी मुन्नू राम अपने फतेहपुर स्थित मायके गई थी। वो आज अपने भतीजे के साथ बाइक पर बैठकर ससुराल आ रही थी। तभी गौरी गांव में खतरनाक ढंग से बनाए गए बाइक उछल गयी। जिससे वो असन्तुलित हो गयी और पीछे की तरफ गिर गयी। जिसके चलते उसके सिर के पिछले हिस्से में गम्भीर चोट आई और वो मृतप्राय हो गयी। घटना के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सैदपुर सीएचसी आये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजन रोते बिलखते शव को लेकर चले गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका अपने पीछे दो पुत्रियां व दो पुत्र छोड़ गई है। एक लड़की की शादी हो गई है तो दूसरी अभी बीए कर रही है। वहीं एक पुत्र इंटर में है और एक पुत्र अभी कक्षा 5 में है। इस दौरान घटना के बाद लोगों ने मौके पर ब्रेकर को लेकर बवाल भी काटा। कहा कि पूरे गांव में हर जगह खतरनाक ढंग से ब्रेकर बनवा दिए गए हैं। काफी ज्यादा संख्या और खतरनाक ढंग से बनावट होने के चलते आए दिन हादसा होता रहता है। कहा कि कई बार अधिकारियों से मांग की गई लेकिन न तो इन ब्रेकरों की संख्या कम हुई और न ही इनके खतरनाक बनावट को बदला गया। कहा कि ये सभी ब्रेकर अवैध हैं और स्थानीय लोगों द्वारा सड़क निर्माण के समय अपनी सुविधा के अनुसार अपने घरों के सामने या मुहल्लों में बनवाए गए हैं। उन्होंने इन सभी अवैध ब्रेकरों को हटवाने की मांग की है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर में भूसा ओसाते समय बड़े पंखे के ब्लेड की चपेट में आया मासूम, गंभीर रूप से हुआ घायल
परिवार परामर्श केंद्र में लगाया गया शिविर, 17 में से 12 पतियों को समझाकर कराई गई विदाई >>