पूर्व प्रधान की मां के निधन पर हुई शोक सभा, लगा चुकी थीं उम्र का शतक





देवकली। क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक व देवकली के पूर्व ग्राम प्रधान भुवनेश्वर की मां कौशिल्या देवी का निधन हो गया। वो 105 वर्ष की थीं और बीमार थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन के बाद ब्रह्म स्थल परिसर में सांभ्रांतजनों की बैठक हुई। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि सोनू तिवारी, प्रभुनाथ पाण्डेय, नरेन्द्र मौर्य, तेरसू यादव, फैलू सिंह, दयाराम गुप्ता, सोनू वर्मा, श्रीराम वर्मा, उमाशंकर मौर्य, संजय श्रीवास्तव, गोपाल वर्मा, अशोक कुशवाहा, अरविन्द लाल श्रीवास्तव, रामनरेश मौर्य, अवधेश मौर्य, सुरेन्द्र मौर्य, रामकुंवर विश्वकर्मा, अजय मौर्य, मुखलाल मौर्य, रामवृक्ष कुशवाहा आदि रहे। संचालन फैलू सिंह यादव ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< चोरी की बाइकें कटवाने वाले कमल हसन से सपा ने किया किनारा, कहा - काफी पहले ही कर दिया निष्कासित
धनतेरस पर गुलजार हुए बाजार, जमकर हुई खरीददारी >>