कानून व्यवस्था के अनुपालन में फेल होने पर मरदह थानाध्यक्ष को एसपी ने किया तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर, सुरेन्द्रनाथ सिंह नए एसओ





मरदह। स्थानीय थाने के थानाध्यक्ष को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कानून व्यवस्था का समुचित पालन न कर पाने के चलते बीती रात लाइन हाजिर कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। सभी थानों के पुलिसकर्मी ड्यूटी में तत्काल मुस्तैद हो गए। बीती रात अचानक पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष राजेश मौर्य को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर अतिरिक्त निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों के लिए सबसे बेहतरीन आहार है सहजन, प्रयोग के बाबत जागरूकता बढ़ाने में जुटा विभाग
हाईवे पर घूम रही नील गाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत >>