छत पर सो रहे युवक को सांप ने डंसा, रक्षाबंधन पर भाई की मौत से 3 बहनों का बुरा हाल



जखनियां। क्षेत्र के धीरजोत गांव में छत पर सो रहे युवक को सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। गांव निवासी खिचड़ू राजभर 24 पुत्र परदेशी राजभर रात में छत पर सोया था। तभी सांप ने उसे डंस लिया। कुछ ही देर में स्थिति बेहद खराब हो गई। परिजनों को काफी देर से जानकारी होने पर इलाज के लिए परिजन उसे लेकर मऊ के फातिमा चिकित्सालय ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उनमें कोहराम मच गया। खिचड़ू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी दो बहने हैं। रक्षाबंधन पर भाई की मौत का पता चलते ही उनमें चीख पुकार मच गई। कोतवाल तारावती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज