जिले में पूर्ण रूप से खत्म हुआ कच्छा बनियान गिरोह का आतंक, 13 बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद अब सरगना का पुलिस ने किया हॉफ एनकाउंटर





दुल्लहपुर। स्थानीय पुलिस ने जिले में दहशत का पर्याय बन गए कच्छा बनियान गिरोह के सरगना को हॉफ एनकाउंटर में गोली मार दी। जिसमें वो घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इस मामले में उसके गिरोह के 13 अन्य सदस्य दो दिनों पूर्व ही पकड़े जा चुके हैं। जिसमें 6 महिलाएं हैं। मुखबिर से सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच व स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामपुर पतारी नहर तिराहे पर घेरेबंदी की। इसके बाद बदमाश वहां से गुजरा। रोकने पर वो पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने गोली चलाई तो उसके पैर में लगी और वो वहीं गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और अस्पताल ले गए। उसने अपना नाम बिहार के रोहतास के ओकरी गोला निवासी रितेश उर्फ निरहू खरवार पुत्र प्रेमचंद्र बताया। उक्त बदमाश जिले में ताबड़तोड़ कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था। जिसके बाद पुलिस ने उसके गिरोह के 13 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। उसमें से 6 महिलाएं भी शामिल थीं। लेकिन मौके से सरगना निरहू फरार होने में सफल हो गया था। गिरोह के पकड़े जाने के बावजूद उसका हौसला कम नहीं हुआ और वो एक बार फिर से अकेले ही लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। तभी पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर में उसे गोली मार दी। उसके पास से अवैध तमंचा सहित चांदी के जेवरों सहित कुछ रूपए बरामद हुए। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : आईटीआई कॉलेज में नौकरी देने आई अमेजन सहित टाटा कंपनियां, 56 का हुआ चयन, विदेश जाने के लिए 15 चयनित
लोगों में हनक बनाने के लिए तलवार लेकर बदमाश ने वायरल की तस्वीर, पुलिस ने लिया संज्ञान >>