करें योग, रहें निरोग : जिले भर में हजारों स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया योग दिवस, डीएम ने किया शुभारंभ



गाजीपुर। 9वें विश्व योग दिवस के मौके पर पूरे जिले में हजारों स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी व एसपी से लगायत अन्य क्षेत्रों के संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसी क्रम में गाजीपुर में डीएम आर्यका अखौरी, एसपी ओमवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया और फिर कर्मियों संग योग किया। सैदपुर के रंगमहल घाट पर योग शिविर में एमएलसी विशाल सिंह चंचल, एसडीएम डॉ. पुष्पेंद्र सिंह पटेल आदि ने हजारों लोगों संग किया। उचौरी में जिपं अध्यक्ष सपना सिंह ने हजारों लोगों संग योगाभ्यास किया। गाजीपुर के महाराजगंज काली माता मंदिर पर भाजपा नेता अच्छेलाल गुप्ता, योग प्रशिक्षक राजेन्द्र यादव आदि ने योग किया। महाराजगंज, सकरताली, हेतिमपुर, अतरौली, लंगड़पुर, मीरनपुर, बकराबाद आदि में हजारों लोगों ने योग किया। जंगीपुर प्राथमिक विद्यालय में भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्र सहित हजारों लोगों ने योग किया। मरदह में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार राम के नेतृत्व में सैकड़ों ने योग किया। गाजीपुर के पीजी कॉलेज में हर घर, हर आंगन योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां प्राचार्य प्रो. डॉ राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सैकड़ों लोगों को योगाभ्यास कराया। गाजीपुर के आमघाट गांधी पार्क में भाजपा जिला प्रभारी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में योग का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जहां भी योगाभ्यास कराया गया, वहां सभी के नाश्ते के इंतजाम किए गए। बच्चों के लिए बिस्किट, फ्रूटी तो बड़ों के लिए भीगा चना, गुण, जलेबी आदि के इंतजाम रहे।

