टेम्पो चालक की झपकी बनी खतरनाक, खड़ी मैजिक में घुस गई सवारियों से खचाखच भरी टेम्पो



सैदपुर। नगर के नई सड़क सब्जी मंडी में टेम्पो चालक को झपकी आ जाने से वो सड़क किनारे खड़ी मैजिक गाड़ी में घुस गई। जिसके चलते टेम्पो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया, वहीं पीछे बैठी सवारियों को आंशिक चोटें आईं।घटना के बाद टेम्पो में बैठी सवारियों ने ही पुलिस को सूचना देकर चालक को अस्पताल पहुंचाया। मीरजापुर के कुशहा अदलपुरा निवासी गोविंद बालक मिश्र पुत्र स्व जयशंकर मिश्र की टेम्पो को रिजर्व करके कुछ लोग मीरजापुर से आ रहे थे। इस बीच भोर करीब 3 बजे गोविंद को झपकी आ गयी। जिसके चलते वो टेम्पो लेकर खड़ी मैजिक में घुस गया। घटना वो गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाकी लोगों को आंशिक चोटें आईं। संयोग अच्छा था कि टेम्पो की सिर्फ टक्कर ही हुई, अन्यथा कई घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता था।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज