औड़िहार में यार्ड रिमॉडलिंग के लिए फिर निरस्त हुईं कई ट्रेनें, यात्रा के पूर्व जान लें सूची वरना होगी फजीहत





वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मंडल के औड़िहार स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य के लिये 22 से 26 जून तक प्री नान इण्टरलॉकिंग/नान इण्टरलॉकिंग, सीआरएस निरीक्षण तथा औड़िहार-सादात रेलवे स्टेशनों के बीच पैच डबलिंग कार्य के लिये ब्लाक लिया गया है। जिसके चलते कई रेलगाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निर्धारण व नियंत्रण किया जाएगा। निरस्तीकरण के क्रम में 22 से 26 जून तक 05133/05134 औड़िहार-जौनपुर-औड़िहार अनारक्षित, 05143/05144 औड़िहार-जौनपुर-औड़िहार अनारक्षित, 05137/05138 मऊ-प्रयागराज-मऊ अनारक्षित, 05147/05148 भटनी-वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित, 05427/05428 आजमगढ़-वाराणसी सिटी-आजमगढ़ अनारक्षित, 05437/05438 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी अनारक्षित, 01747/01748 भटनी-वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित, 05446/05445 वाराणसी सिटी-छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित, 15129/15130 गोरखपुर-वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15111/15112 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, 23 से 26 जून तक 05169/05170 बलिया-प्रयागराज रामबाग-बलिया एक्सप्रेस, 21 जून को दरभंगा से चलने वाली 15551 दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, 22 जून को वाराणसी सिटी से चलने वाली 15552 वाराणसी सिटी- दरभंगा एक्सप्रेस, 15104/15103 बनारस-गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14612 जम्मूतवी- गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, 14008 आनन्द विहार-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस, 23 जून को 14007 रक्सौल- आनन्द विहार सद्भावना एक्सप्रेस, 22434 आनन्द विहार- गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, 14611 गाजीपुर सिटी - जम्मूतवी एक्सप्रेस, 24 जून को 22433 गाजीपुर सिटी - आनन्द विहार एक्सप्रेस, 26 जून को 12538/12537 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर - प्रयागराज रामबाग ट्रेन निरस्त रहेगी। मार्ग परिवर्तन के क्रम में गोरखपुर से 22 जून को चलने वाली 15018 गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, मऊ-वाराणसी-जंघई के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-शाहगंज-जौनपुर-जंघई के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं 21 से 25 जून तक 15017 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस जंघई - वाराणसी-औड़िहार -मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जंघई- जौनपुर- शाहगंज-मऊ के रास्ते, 22 जून को 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल लिच्छवी एक्सप्रेस छपरा-सीवान-भटनी-मऊ - औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी- औड़िहार के रास्ते, 21 से 25 जून 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी- औड़िहार -मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी - शाहगंज-मऊ के रास्ते, 21 व 23 जून को 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस प्रयागराज छिंवकी-व्यासनगर- वाराणसी- औड़िहार-मऊ-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-सुल्तानपुर-अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते, 21 जून को 14018 आनन्द विहार टर्मिनल -रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस अयोध्या-शाहगंज-वाराणसी- औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर-सीवान-छपरा के रास्ते, 21 से 24 जून तक 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस वाराणसी-जौनपुर- औड़िहार-गाजीपुर सिटी-फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते, 25 जून को 15231 बरौनी -गोंदिया एक्सप्रेस फेफना-गाजीपुर सिटी- औड़िहार-जौनपुर- वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ -शाहगंज - वाराणसी के रास्ते, 21 जून को 04056 आनन्द विहार टर्मिनल-बलिया विशेष गाड़ी जफराबाद-जौनपुर- औड़िहार-गाजीपुर सिटी-फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जफराबाद-जौनपुर- शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते, 22 जून को 04055 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनल फेफना -गाजीपुर सिटी- औड़िहार-जौनपुर- जफराबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-शाहगंज -जौनपुर- जफराबाद के रास्ते, 22 जून को 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस वाराणसी- औड़िहार-गाजीपुर सिटी-छपरा-सोनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते, 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर पवन एक्सप्रेस वाराणसी- औड़िहार -गाजीपुर सिटी-छपरा-सोनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-पं दीनदयाल उपाध्याय नगर-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते, 23, 24 व 26 जून को 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस फेफना-गाजीपुर सिटी- औड़िहार-वाराणसी-जंघई के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-शाहगंज-जौनपुर-जंघई के रास्ते, 22 जून को 19305 देहरादून-कामाख्या एक्सप्रेस वाराणसी- औड़िहार-गाजीपुर सिटी-छपरा-सोनपुर के स्थान परिवर्तित मार्ग वाराणसी-पं दीनदयाल उपाध्यायनगर-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलाई जाएगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर में फिर से हीट वेव का शिकार हुआ सुरक्षाकर्मी, ड्यूटी करके घर जा रहे होमगार्ड की हीटवेव से रास्ते में ही मौत
पहली बार दस्तक पखवाड़े का हिस्सा बना फाइलेरिया, 17 से 31 जुलाई तक फाइलेरिया रोगियों का होगा सर्वे >>