गाजीपुर के रोशन उपाध्याय ने रोशन किया जिले का नाम, आईआईटी जेईई एडवांस में पूरे देश में हासिल किया 229वां रैंक





गाजीपुर। आईआईटी जेईई एडवांस 2023 का परीक्षा परिणाम आने के बाद जिले के छात्र ने पूरे देश में 229वां रैंक पाकर जनपद का नाम रोशन किया है। गहमर के नगदीलपुर निवासी रोशन उपाध्याय को देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 229वां रैंक मिला है। रोशन को ये उपलब्धि पहले प्रयास में ही हासिल हुई है। जिसके बाद लोग उसे फोन कर बधाईयां दे रहे हैं। रोशन ने बताया कि सेल्फ स्टडी के चलते ही ये बेहतर रिजल्ट हासिल हो पाया है। गांव निवासी बृजबिहारी उपाध्याय के पुत्र रोशन ने इंटर तक की पढ़ाई कैंब्रिज स्कूल से की। इसके बाद सेल्फ स्टडीज करते हुए प्रयास शुरू कर दिया। रोशन तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता बृजबिहारी बिहार के सशस्त्र पुलिस सेवा में तैनात हैं और मां डिंपल उपाध्याय गृहणी हैं। रोशन को प्रेरणा देने के लिए उनके बड़े पिता रामाश्रय उपाध्याय हमेशा जुटे रहते थे। रोशन ने सभी से कहा कि इंटरनेट का सही उपयोग करने से उन्हें पहले प्रयास में ये सफलता मिली है। सूर्यप्रकाश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश, चाचा अजय, विजय, सुनील उपाध्याय, मनु उपाध्याय, मनीष दुबे, साधना, इमरान आदि ने बधाईयां दी हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< लंबी बीमारी के बाद निधन, गांव में शोक
सिधौना में योग शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे राज्यमंत्री, खिलाड़ी को भी किया सम्मानित >>