देवकली में निकाली गई भव्य मंगल कलश यात्रा, 9 मई को होगा धनुष यज्ञ लीला का सजीव मंचन





देवकली। स्थानीय क्षेत्र में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके पहले दिन प्रधान प्रतिनिधि सोनू तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं व युवतियों ने सिर पर कलश रखकर पूरे गांव में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली। यात्रा देवकली स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर रामलीला मंच से होते हुए नव निर्मित मां दुर्गा मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान पूरा देवकली बाजार जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान था। प्रतिनिधि ने बताया कि श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ 9 दिनों तक चलेगा। बताया कि अंतिम दिन 15 मई को वृहद भंडारा भी आयोजित है, जिसमें कई गांवों के लोग हिस्सा लेंगे। बताया कि इस दौरान श्रीराम कथा के दौरान राज्याभिषेक अध्याय आने पर 9 मई को धनुष यज्ञ की लीला का सजीव मंचन भी कराया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों का हुआ चुनाव, सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने सुजीत कुमार
बीमार नवजात को त्वरित चिकित्सा देने में मददगार है एनबीएसयू, जिले के 5 केंद्रों पर एक साल में भर्ती हुए 402 नवजात >>