भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों का हुआ चुनाव, सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने सुजीत कुमार





नंदगंज। बाजार स्थित राधिका पैलेस में भारत विकास परिषद के ’मौनी बाबा’ शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का दायित्व ग्रहण व अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पेशवानी तथा मुख्य अतिथि डॉ. गजाधर शर्मा गंगेश ने मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद सर्वसम्मति से शाखा अध्यक्ष सुजीत कुमार, शाखा सचिव प्रवीण कुमार पंकज, कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंह व कुमकुम श्रीवास्तव को महिला संयोजक चुना गया। वहीं 51 सदस्य भी चुने गए। शपथ प्रान्तीय अध्यक्ष प्रवीण पटेल व संयुक्त महासचिव प्रमोद त्रिपाठी ने दिलाया। मुख्य वक्ता ब्रह्मानंद पेशवानी ने बताया कि भारत विकास परिषद देश का सबसे बड़ा समाजसेवी संगठन है। ये गर्व की बात है कि अब ग्रामीणांचल से भी भारत विकास परिषद में सेवा भाव के लिए लोग जुड़ रहे हैं। मुख्य अतिथि डॉ. गंगेश ने स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से भारत विकास परिषद की महत्ता को बताया तथा आयोजक मंडल से अनुरोध किया कि यह गीत परिषद के हर कार्यक्रम में गाया जाय। जिसे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। प्रान्तीय उपाध्यक्ष संजय कुमार ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। इस मौके पर क्षेत्रीय महासचिव नवीन श्रीवास्तव, प्रह्लाद जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र यादव, पुनीत त्रिपाठी, शिवकुमार वर्मा, गुरुचरण विश्वकर्मा, संजय कुमार, रवि प्रकाश जायसवाल आदि रहे। संचालन डॉ. शीला शर्मा ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 30वें ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर के अमरजीत ने जीता कांस्य
देवकली में निकाली गई भव्य मंगल कलश यात्रा, 9 मई को होगा धनुष यज्ञ लीला का सजीव मंचन >>