सैदपुर पहुंचे राज्यमंत्री, स्वामी प्रसाद मौर्य पर भड़के, सपा को बताया राष्ट्रद्रोहियों की पार्टी





सैदपुर। जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल का नगर में वीरेंद्र जायसवाल के आवास पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री ने एक-एक कर सबका परिचय भी जाना और मीडिया से भी रूबरू हुए। कहा कि सपा के लोग हमेशा राष्ट्रविरोधी रहे हैं। राष्ट्रविरोधी तत्वों को उन्होंने नेता बनाया है। भारत माता को डायन कहने वाले को नेता बनाया है और अब रामचरित मानस पर टिप्पणी करने वाले को नेता बनाया है। उनका यह कदम बताता है कि देश में ऐसा माहौल बनाएंगे जिससे कुछ वर्ग को मत उन्हें मिल सके, लेकिन जमाना बदल गया है। देश का हर व्यक्ति राष्ट्रवादी हो रहा है। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा भाजपा के विरोध में बयान दिए जाने के सवाल पर प्रभारी ने मंत्री ने कहा कि जो कुछ है ही नहीं, उसके लिए कुछ नहीं बोलना। इसके पश्चात वहां से वो रवाना होकर तहसील मुख्यालय पहुंचे और वहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रवाना हो गए। इस मौके पर विनीत जायसवाल, समाजसेवी व भाजपा नेता राजीव सिंह, अविनाशचंद्र बरनवाल, भाजपा नेता सौम्यप्रकाश बरनवाल, पंकज श्रीवास्तव, रघुवंश सिंह पप्पू, आशू दुबे, संतोष चौहान, बृजेश जायसवाल, प्रहलाद दास जायसवाल आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< चोरी का नया स्टाइल, पहले रैली से बाइक चुराया और अब खुद ही पुर्जे अलग करके जा रहा था बेचने, गिरफ्तार
गर्भावस्था में उच्च जोखिम वाली महिलाओं की बचेगी जान, प्रधानमंत्री की मंशा पर हुई 8 तरह की जांच >>