कुशवाहा समाज ने धूमधाम से मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती, योगदानों को किया याद





देवकली। समाज सुधार के क्षेत्र की अग्रणी महिला, दलितों व पिछड़ों के उत्थान के लिए लगातार संघर्षरत सावित्रीबाई फुले की जयन्ती का आयोजन कुशवाहा समाज द्वारा क्षेत्र के एमजेआरपी पब्लिक स्कूल व देवकली के स्व. रामप्रसाद स्मारक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उप्र कोऑपरेटिव यूनियन के पूर्व चेयरमैन उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज के दबे कुचले, पिछड़ों, दलितों तथा समाज की उपेक्षित महिलाओं के विकास के लिए आजीवन संघर्ष किया। कहा कि उनकी सोच थी जब तक महिलायें स्वालम्बी नहीं होंगी, देश व समाज का विकास नहीं हो सकेगा। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा सावित्रीबाई फुले ने विधवा विवाह व पुनर्विवाह को बढ़ावा दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनरेश कुशवाहा ने कहा सावित्रीबाई फुले प्रथम महिला थीं, जिन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए अभियान चलाकर अंतिम समय तक उनके विकास के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर अजय कुशवाहा, नरेन्द्र कुमार मौर्य, प्रमोद मौर्य, रामवृक्ष मौर्य, डॉ शिवकुमार कुशवाहा, डॉ संतोष कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, सुरेन्द्र, प्रमोद, रामबचन, डॉ. संजय कुशवाहा, रामनरेश मौर्य, रमाशंकर एडवोकेट, रामकिशुन एडवोकेट आदि रहे। संचालन राजपति एडवोकेट ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बड़े डॉक्टर के नाम पर फर्जी अस्पताल का संचालक खुद करने लगा महिला का ऑपरेशन, फेफड़े में धंसी मिली सीने की टूटी हड्डी
सैदपुर नगर में 45 ऑक्टागोनल पोल पर लगी एलईडी का हुआ शुभारंभ, जगमगाया नगर >>