सैदपुर के एक और खिलाड़ी ने रोशन किया नाम, भारत की जूनियर हॉकी टीम में हुआ शामिल





सैदपुर। सैदपुर के एक और खिलाड़ी ने गाजीपुर समेत उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। करमपुर के इदिलपुर गांव निवासी मनोज यादव का चयन भारत की जूनियर हॉकी टीम में हो गया है। मनोज वर्तमान में दिल्ली हॉकी टीम के खिलाड़ी हैं। भारत के जूनियर हॉकी टीम की 37 सदस्यीय टीम की सूची में उनका नाम शामिल है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि के बाद गांव में सभी ने मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को बधाईयां दीं। मनोज बचपन से ही हॉकी के प्रति समर्पित थे। कई प्रतियोगिताएं खेलने के बाद मनोज का चयन स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के लिए हो गया। वहां प्रदर्शन देखकर उन्हें दिल्ली की हॉकी टीम ने चयनित कर लिया। इसके बाद बीते 28 और 29 नवंबर को बैंगलोर में हुए ट्रायल में मनोज का चयन जूनियर टीम इंडिया में हुआ। बता दें कि गाजीपुर के सैदपुर के ही दो खिलाड़ी उत्तम सिंह और विष्णुकान्त सिंह पहले से ही भारत की जूनियर टीम में खेल रहे हैं। उत्तम सिंह को टीम की कप्तानी कर रहे हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मां की तेरहवीं पर गरीबों में वितरित किए कंबल, गरीबों के चेहरे खिले
दशकों से कूड़ा संग्रहण स्थल को घोषित किया गया कूड़ा मुक्त क्षेत्र, सफाईकर्मियों ने ली प्रतिज्ञा >>