पंखे का तार लगा रहा किशोर करंट लगने से गम्भीर रूप से झुलसा





सादात। थानाक्षेत्र के इकरा के पास करंट लगने से किशोर गम्भीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद उसे तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गांव निवासी 11 वर्षीय बाबूराम पुत्र विनोद कुमार घर में पंखे का तार लगा रहा था, इस बीच तार कटा होने के चलते करंट लगने से झुलस गया। परिजन तत्काल बिजली काटा और उसे छुड़ाकर सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये, जहां मासूम का उपचार हुआ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रेल पटरियों पर चला 8 वर्षीय डीप स्क्रीनिंग अभियान, पूरे दिन बाधित रहा आवागमन
सड़क किनारे खाई में पलटी बाइक, 3 युवक गम्भीर रूप से घायल >>