सीएम योगी के जन्मदिन पर रोपे गए पौधे, मना पर्यावरण दिवस


सैदपुर। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान अधीक्षक डॉ संजीव सिंह के निर्देश पर फार्मासिस्ट आशीष सिंह आदि ने परिसर में ही पौधरोपण किया। इस दौरान परिसर में फार्मासिस्ट ने 5 छायादार पौधे लगाए, जिसमें नीम व सागौन के पौधे रहे। फार्मासिस्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बेहद आवश्यक है। हर किसी को पौधरोपण के पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। इसी क्रम में अनौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व पर्यावरण दिवस व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन मनाया गया। जहां क्षेपं सदस्य प्रतिनिधि रानू पांडेय व पीएचसी प्रभारी प्रकाश पाण्डेय ने पौधरोपण कर जन्मदिन मनाया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री के लम्बी उम्र की कामना की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इसी क्रम में नसीरपुर में सपा नेता राहुल सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। जहां कई पौधे रोपे गए। राहुल ने लोगों से पौधरोपण की अपील की।

