भाजपा किसान मोर्चा ने जिले भर में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन, तालाबों की सफाई व श्रमदान के साथ बांटे पौधे


गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिले के सभी विधानसभाओं में तालाबों की साफ सफाई, अमृत सरोवरों पर श्रमदान, किसानों के साथ संवाद तथा फलदार एवं छायादार पौधों के वितरण का कार्य किया गया। सदर पश्चिमी के बुद्धबिहार स्थल, छावनी लाइन के जलाशय पर आम, अमरूद, पीपल, पाकड़, बरगद, नीम आदि के दर्जनों फलदार एवं छायादार पौधे का रोपण किया गया। इसके बाद सैकड़ों पौधे स्थानीय लोगों में वितरित किए गए और उसे रोपने के साथ उसका संरक्षण करने की अपील की गई। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु की कामना की। सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सही दिशा की ओर अग्रसर है। अगर पूर्व की सरकारों की योजनाएं और कार्यों की दिशा सही होती तो आज देश की स्थिति कुछ और होती। कहा कि सिर्फ एक दिन और एक समय पौधरोपण करने से न तो पर्यावरण को हरा भरा रख सकते हैं और न ही हमारे लक्ष्य की पूर्ति हो सकती है। इस मौके पर सुरेश बिंद, रूद्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह, बाबूलाल बिंद, जितेन्द्र पांडेय, मनोज कुशवाहा, काशी चौहान, मुरली कुशवाहा, पंकज सिंह, रंजीत कुमार आदि रहे। अध्यक्षता भंते बीएस कुशवंशी व संचालन शशिकान्त शर्मा ने किया।