भाजपा जिला कार्यसमिति की हुई बैठक, सरकार के कार्यों पर हुई चर्चा, किया गया पौधरोपण


गाजीपुर। नगर स्थित जिला पंचायत सभागार में रविवार को भाजपा के जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। जिला प्रभारी अशोक मिश्र ने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति बीते आठ वर्षों मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जो कार्य किया है, उससे देश प्रगति और सम्मान के साथ तेज गति से आगे बढ़ा है। कहा कि प्रदेश में भाजपा ने पाँच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर 2022 के चुनाव में एक बार फिर से संगठन और कार्यकर्ताओं के बदौलत पूर्ण बहुमत की सरकार का लक्ष्य पूरा किया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पिछले बैठक में प्रस्तावित कार्यों की पुष्टि की। इसके बाद केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा मेडिकल कालेजों के निर्माण, गरीब कल्याण, आयुष्मान योजना, निःशुल्क राशन, किसान सम्मान निधि योजना, सड़क निर्माण, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में आज मूल्य आधारित राजनीति के कारण मानवता तृप्त और राष्ट्र मजबूत हुआ है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की गई। इसके बाद परिसर में ही मुख्यमंत्री के जन्मदिन तथा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, रामतेज पांडेय, विजयशंकर राय, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश राय, श्यामराज तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरोज कुशवाहा, डॉ. संगीता बलवंत, शिवपूजन राम, सुनील सिंह, सरोजेश सिंह, प्रो शोभनाथ यादव, सरिता अग्रवाल, राजन सिंह, अवधेश राजभर, रमेश सिंह पप्पू, अखिलेश सिंह आदि रहे। संचालन जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।