संगठन के संस्थापक योगी के जन्मदिन पर हिंयुवा ने कराया हवन, पौधरोपण के बाद बांटी मिठाइयां





सैदपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन धूमधाम से पूरे क्षेत्र में मनाया गया। इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के सैदपुर कार्यकारिणी ने वाहिनी के संस्थापक व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम व उत्साह से मनाया। वाहिनी के नगर अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव व नगर संयोजक मोहित मिश्र के नेतृत्व में नगर स्थित मां काली मंदिर में हवन कराकर सीएम के लम्बी उम्र की कामना की गई। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जन्मदिन की बधाइयां दी। वहां से वाहिनी के सदस्य संजय वन पार्क में पहुंचे और वहां मुख्यमंत्री के नाम पर पौधरोपण भी किया। मोहित मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश नित विकास कर रहा है। कहा कि पहली बार प्रदेश में निःस्वार्थ काम करने वाला मुख्यमंत्री आया है। प्रदेश अब सुशासन की राह पर है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष किशन पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, भोला गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, अजय सिंह, मुकेश सिंह, अमरजीत, दिग्विजय, हरिओम खरवार आदि रहे। इसके अलावा ब्रह्म कुमारी बहनों द्वारा देवचंदपुर स्थित ग्लोबल स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पट्टीदारी के आम का हो रहा था बंटवारा, नाराज हुई महिलाएं आपस में भिड़ीं, पथराव में एक की हालत गंभीर
वृद्ध दादा का हत्यारोपी पोता गिरफ्तार, नशे का कारोबार करने वाला शातिर धराया, दोनों गए जेल >>