व्यापार प्रकोष्ठ ने केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन, पौधरोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प



जखनियां। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन केक काटकर जखनियां में धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण कर वृक्षों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरा जीवन समाज को समर्पित है। उन्होंने समाज की सेवा करने के लिए बचपन में ही अपने घर द्वार, मां बाप का त्याग कर दिया और अपनी योग्यता से गोरखपुर मठ के मठाधिपति बने। समाज के लिए समर्पण और राजनीतिक कुशलता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश की बागडोर सौंप दी। जिसका परिणाम ये रहा कि जो राज्य कभी अपराध और पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, आज वही उत्तर प्रदेश पूरे देश में विकास की उन्नति के लिए जाना जाता है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक नया आयाम स्थापित कर रहा है। चहुँओर विकास के कार्य हो रहे हैं, गरीबों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है, उद्योग धंधे लग रहे हैं। उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर दौड़ रहा है। इस दौरान पर्यावरण दिवस भी मनाया गया। कहा कि लोगों को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए जब तक वह फल फूलवित ना हो जाए। आज के वर्तमान समय में हर व्यक्ति को शुद्ध ऑक्सीजन स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है जो हमें अपने वृक्षों से ही मिलते हैं। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, झुलई चौहान, बब्बन प्रसाद गुप्ता, गुड्डू पाल, मदन पांडेय, रामवृक्ष यादव, अरविंद राजभर, अशोक यादव, बंटी, सुनील मौर्या, छांगुर मौर्य, श्री चौहान, ओम खरवार, अनिल जायसवाल, बिंदु गुप्ता, बजरंगी यादव आदि रहे।