आरकेस्ट्रा में आई नर्तकियों का मनबढ़ों ने फाड़ा कपड़ा, विरोध करने पर लड़कियों समेत संचालक को पीटकर किया घायल





सैदपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में आए आरकेस्ट्रा की नर्तकियों संग कुछ मनबढ़ों ने छेड़खानी करने के साथ ही उनके कपड़े फाड़ दिया और विरोध कर रही लड़कियों व उनके संचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद उन्होंने थाने में दो नामजद व 4-5 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। एक गांव में रविवार की रात शादी में नगर निवासी आरकेस्ट्रा संचालक अजय कुमार पंकज आरकेस्ट्रा लेकर गए थे। पंकज ने बताया कि वहां डांस का कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब सभी महिला डांसर अंदर जाकर कपड़े बदल रही थीं, तभी दो लोग वहां पहुंच गए और उनके साथ बदतमीजी करने लगे। जब लड़कियां चिल्लाईं तो अंदर पंकज पहुंचे और उन्हें मना किया तो वो उनको मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद लड़कियां भी गाली देने लगीं तो उन्होंने लड़कियों के कपड़े फाड़ने के साथ ही उन्हें मुक्के से मारा। इसके बाद ग्रामीण पहुंचे और उन्हें हटाया। घटना के बाद मंगलवार को पंकज ने थाने में दो नामजद समेत 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< थप्पड़ मारने के बदले में युवक को गोली मारने वाले मनबढ़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
बड़ी उपलब्धि, गोल्डन कार्ड बनाने में गाजीपुर को पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान >>