थप्पड़ मारने के बदले में युवक को गोली मारने वाले मनबढ़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल बरामद





करंडा। थानाक्षेत्र के धरवां गांव में आपसी विवाद में युवक को गोली मारने वाले आरोपी को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया और उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया। धरवां निवासी राणा प्रताप सिंह वाराणसी गए थे। वहां जेवल निवासी अतुल सिंह ने भांग वाली ठंडई पिला दी। आदत न होने से राणा अर्धचेतन अवस्था में चले गए। जिससे उनका छोटा भाई शिवाजी सिंह घबरा गया और उसने पिलाने वाले अतुल सिंह को भला बुरा कहते हुए थप्पड़ मार दिया। ये बात अतुल को नागवार गुजरी, जिसके बाद वो सोमवार की शाम शिवाजी के घर पहुंचा और उसके पैर में गोली मार दी। घटना में शिवाजी घायल हो गया। इसके बाद पीड़ित को सैदपुर सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया। उसने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपी को बासूचक हाल्ट स्टेशन के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल संग गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। आरोपी पर हत्या के प्रयास के साथ ही आर्म्स एक्ट भी लगाया गया है। टीम में एसओ के अलावा रामपुर मांझा चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार उपाध्याय, कां. रमेश तिवारी, दिनेश सरोज, उदय गुप्ता, अश्वनी कुशवाहा आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< उफ्फ! विवाहित नेताजी का ऐसा दुष्कृत्य, गोद में दुधमुंहा ले घूम रही महिला
आरकेस्ट्रा में आई नर्तकियों का मनबढ़ों ने फाड़ा कपड़ा, विरोध करने पर लड़कियों समेत संचालक को पीटकर किया घायल >>