साक्षी श्रीवास्तव के स्वागत से खुश हुई श्रीमाली तो कर दिया साक्षी का ही सम्मान

गाजीपुर। भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व काशी विद्यापीठ की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आयुषी श्रीमाली का रविवार को रौजा तिराहे पर भाजपा युवा नेत्री साक्षी श्रीवास्तव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

आयुषी एक कार्यक्रम में शिरकत करने वाराणसी से मऊ जा रही थीं। इस बीच दोपहर में पहुंची आयुषी को पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष साक्षी श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं संग फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत से अभिभूत आयुषी ने माला निकालकर साक्षी को भी पहनाकर उनका भी स्वागत किया। इसके पश्चात गाड़ी उतरीं और कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें निर्देश देकर आगे रवाना हो गईं। इस मौके पर छात्रनेता सुमित तिवारी, रत्ना श्रीवास्तव, सक्षम श्रीवास्तव, सुधांशु तिवारी आदि मौजूद थे।

अन्य समाचार
फेसबुक पेज