धूमधाम से मना भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती, भाई की लंबी उम्र की कामना के साथ बहनों ने कूटा गोधन





गाजीपुर। नगर सहित पूरे जनपद में सैकड़ों स्थानों पर शनिवार को भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती का पर्व मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाईयों की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा और दोपहर में गोबर से गोधन बनाकर उसे मूसल से कूटा। इसके बाद मृत्यु के देवता यमदेव व उनकी बहन यामी की कथा का श्रवण किया। इसी क्रम में जखनियां में दीपावली का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। लोगों ने दीपावली की रात लक्ष्मी-गणेश व धन के देवता कुबेर की पूजा अर्चना की। इसके बाद बच्चों ने आतिशबाजी की। गोवर्धन पूजा व भैया दूज बीतते ही अब क्षेत्र में डाला छठ की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। तालाब, पोखरे, नदियों के किनारे व्रती महिलाओं द्वारा पूजा के लिए वेदी बनाकर जगह सुरक्षित की जा रही है। वहीं व्यापारियों ने छठ को लेकर दुकानों को सजाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ग्राम प्रधान नंदू गुप्ता ने स्थानीय कस्बा स्थित शिव मंदिर पोखरे पर व्रतियों के लिए गड्ढे खुदवा कर पानी भरवाने का कार्य शुरू करा दिया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< यातायात माह शुरू होते ही चेकिंग शुरू, जखनियां में बिना कागज का ट्रैक्टर सीज, 15 बाइकों का चालान
अंग्रेजी के प्रवक्ता बने रामचंद्र >>