2014 से 2019 तक महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के चलते बनी है भाजपा सरकार - अनीता रावत



गाजीपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला सम्मेलन बुधवार को पार्टी कार्यालय पर हुआ। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता रावत ने कहा कि 2014, 2017 व 2019 के चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने मे हर वर्ग के महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। दो तिहाई अनुसूचित जाति की महिलाओं से भरे हाल में आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने का महिलाओं से वादा लेते हुए कहा कि यह चुनाव चुनौती भरा है जो सपा, बसपा से नही बल्कि इनके पीछे बैठे तालिबानी मानसिकता के लोगों से है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार दलितों, शोषितों, पिछड़ो, वंचितों की सच्ची हितैषी सरकार है। ये इनके मान, सम्मान, स्वाभिमान, उन्नति, उत्थान के प्रति सदैव समर्पित रुप से कार्य कर रही है। कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से जुडे़ सभी प्रमुख पांच स्थानो को चिह्नित कर पंचतीर्थ के रुप में सजोने का कार्य किया और उसे पर्यटन के रूप में बढ़ाया है। उन्होंने समाज के कमजोर एवं गरीब वर्ग के कल्याण के लिए सरकार की योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया। इस मौके पर शशिकान्त शर्मा, राममूर्ति बंसफोर, मारकंडेय राम, अच्छेलाल सरोज, देवचंद राम, रामराज बनवासी, राजेश पासवान, पंकज सिन्हा, अमित कुमार सिद्धार्थ, कृष्णानंद राम, डॉ प्रवेश कुमार, रवि रैना, सुमंत रावत, प्रीति रावत आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार राम ने किया।