सपा नेताओं ने निकाली पदयात्रा, गांव-गांव जाकर दिया पार्टी का पैगाम





खानपुर। क्षेत्र के बहुरा से रवाना हुई किसान पदयात्रा अनौनी में रात्रि प्रवास करने के बाद शनिवार को आगे रवाना हुई। सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने बहुरा में झंडी दिखाकर किसान जागरूकता पदयात्रा को रवाना किया। जिला पंचायत सदस्य निशा यादव, कमलेश यादव और राहुल यादव आशीष के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में सपा कार्यकर्ता बहुरा से गदनपुर, गौरी, बहदिया, अमवातर, फरीदहां, बिहारीगंज, अमेदा आदि गांव होते हुए अनौनी में रात्रि प्रवास के लिए रुके। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस पद यात्रा में रास्ते में मिल रहे किसानों व ग्रामीणों से मिलकर उन्हें सपा की नीतियां व आगामी चुनाव की कार्ययोजना साझा कर रहे हैं। खेतों में काम कर रहे किसानों को उनके हितोपयोगी कानून और सुविधाओं की जानकारी देकर केंद्र और राज्य सरकार के किसान विरोधी नीतियों को समझाया जा रहा है। पूर्व एमएलसी डॉ विजय यादव ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा सेना गांव-गांव पदयात्रा कर किसानों, जवानों, नौजवानों और महिलाओं को जन विरोधी योगी सरकार के खिलाफ जागरूक कर रही है। इस मौके पर गुलाम गौस, इंद्रेश, विजय बहादुर, जितेंद्र यादव, जय यादव, रामवचन यादव आदि रहे।

भीमापार। इसी क्रम में सपा पदयात्रा भीमापार बाजार पहुंची, जहां सुनील यादव के नेतृत्व में उचौरी, भुंवरपुर आदि गांवों में होते हुए मखदुमपुर बाजार पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ता बाजारों में सपा के बारे में जागरूक कर रहे थे और योगी सरकार को हटाने की मांग कर रहे थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नोकिया स्मार्टपुर सेंटर का हुआ शुभारंभ
उप निबंधक का चंदौली हुआ स्थानांतरण, अधिवक्ताओं व कर्मियों ने दी विदाई >>